G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के खदरहा गाँव में करंट की चपेट में आ जाने से सोलह वर्षीय किशोर गम्भीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर देख उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त विवरण के अनुसार खदरहा गांव निवासी ओम सिंह का पुत्र संतोष कुमार शौचक्रिया के लिए खेत जा रहा था। तभी वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया।

जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share