G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में श्री अकाल सहाय सेवा सोसायटी रजिस्टर्ड द्वारा गुरु तेग बहादर प्रकाश यात्रा श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 400 साला प्रकाश पूर्व को समर्पित कर के धुबरी साहिब आसाम व उत्तर-पूर्व भारत के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए 27 नवंबर से 13 दिसंबर 2022 तक निकाली जा रही है। इस यात्रा में 200-300 संगतों का जत्था गुरू साहिब जी के ऐतिहासिक स्थानों पर जाएगा। यात्रा का मुख्य प्रयोजन भारत की ऐकता एवं अखण्डता बनाए रखना है। यह जत्था सभी धर्मों के लोगों को आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाई- चारा कायम रखने का संदेश देगा।

पूरी यात्रा जत्थेदार सज्जन सिंह खालसा जी की अगुवाई में श्री अकाल सहाय सेवा सोसायटी द्वारा निकली जा रही है गुरु तेग बहादुर जी की 400 वी प्रकाश यात्रा 27 नवम्बर रविवार को खड़ग खंडा साहिब खरडीवा हरियाणा से सुबह 07 बजे प्रारम्भ हुई जो कि मेरठ, खुर्जा, हाथरस , फिरोजाबाद, टूंडला, इटावा , कानपुर होंते हुए आज 30 नवम्बर को फतेहपुर पहुची।

फतेहपुर में भव्य स्वागत के बाद जत्थे ने नगर कीर्तन आरम्भ किया नगर कीर्तन वर्मा चौराहे से कलेक्टरगंज ,हरिहरगंज होते हुए रेल बाजार गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर पहुचा जिले की यात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा प्रधान पपिन्दर सिंह की अगुवाई में निकली गयी।

इस मौके पर लाभ सिंह, जतिंदर पाल सिंह,सतपाल सिंह, कुलजीत सिंह , गुरमीत सिंह, तरन , हरमंगल सिंह , मंजीत सिंह , मनमीत सिंह , राजू, सोनी, रिंकू, महिलाओं में हरजीत कौर, सतनाम कौर, प्रीतम कौर, हरविंदर कौर , वरिंदर कौर, ज्योति मालिक ,आदि उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रधान पपिन्दर सिंह सभी प्रशासन के अधिकारीयो व बाकरगंज चौकी इंचार्ज , ज्वालागंज चौकी इंचार्ज , हरिहरगंज चौकी इंचार्ज , का आभार व्यक्त करते है जिनके सहयोग से यात्रा का फतेहपुर आगमन सफल हुआ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share