उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील के राजस्व संग्रह अमीन तथा उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जनपद संयुक्त मंत्री राम अभिलाष यादव के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को उप जिलाधिविश्कारी सतीश चंद्र त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित विदाई समारोह में साथियों ने भावभीनी विदाई दी गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी ने राम अभिलाष यादव को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि लंबे सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर व्यक्ति अपने परिवार के बीच समय गुजारते हुए सुखद आनंद की अनुभूति करता है।

हर एक अधिकारी कर्मचारी को 60 वर्ष की आयु पूरा करने के पश्चात सेवा से निवृत्त होना ही होता है। सेवानिवृत्ति के बाद समाज में रहकर सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। जिससे उसकी सक्रियता तथा विनम्रता बनी रहती है। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार रवि प्रताप सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष व जिला मंत्री अनुज अनुज प्रताप सिंह यादव, सत्येंद्र शुक्ला, रामनिवास यादव, सौरभ रावत, रमेश शुक्ला, अमरनाथ पांडे, विनोद कुमार, जावेद अहमद,राम बहादुर यादव, बद्री प्रसाद यादव व हीरालाल यादव समेत बड़ी संख्या तहसील के कर्मचारी अधिकारी गण मौजूद रहे। शहबाज़ खान की खाश रिपोर्ट

Total Views: 0

By

Share
Share