G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला सहित दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी कल्लू की 30 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी आज दोपहर लगभग एक बजे घर से खेतों की ओर गई और वहीं उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद मौके पर ही अचेत हो गई। इसी प्रकार असोथर थाना क्षेत्र के भैरवां गांव निवासी रघुनाथ के 26 वर्षीय पुत्र अजय ने मानसिक उलझनों के कारण जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share