उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के गढ़ी मानिकपुर थाना क्षेत्र में बिलावल भुट्टो का पुतला धन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बतातें चलें की पाकिस्तानी विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो का भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का विरोध पूरे देश में प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में जिला के साथ ही भाजपा कार्यालय मानिकपुर में समाजसेवी आशुतोष जयसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक एकत्र हुए और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका गया साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद ,बिलावल मुर्दाबाद के नारे लगाये गए ।

मौके पर समाजसेवी आशुतोष जयसवाल डिंपू भइया के साथ रिशु जयसवाल ,मनीष यादव ,अजय यादव ,बबलू सोनकर ,बच्चा जयसवाल ,राजकुमार दुबे एडवोकेट ,आशीष जयसवाल ,पुनीत शर्मा ,मिठाई लाल गुप्ता ,सचिन पटेल ,मदन यादव ,लक्ष्मीशंकर पाल ,कर्मचंद्र ,रामजी ,राकेश जयसवाल ,आदि गणमान्य लोगों मौजूद रहा। :- शहबाज खान की खास रिपोर्ट

By

Share
Share