G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के भोगलपुर गाँव के समीप अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से 45 वर्षीय अधेड़ पानी भरे गढ्ढे में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक रसूलाबाद गांव निवासी कृष्ण कुमार का पुत्र महेन्द्र कुमार जो किसी काम से भोगलपुर गांव गया था। तभी अचानक उसे मिर्गी आ गई और पास में गढ्ढे में भरे पानी में जा गिरा जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share