उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों के दौरान चार लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के इरातदपुर तेजू गांव निवासी उदयवीर का 22 वर्षीय पुत्र सचिन बाइक से किसी काम से गया था। वापस लौटते समय जब वह स्कुरी चौराहा के समीप पहुंचा उसी समय पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही भाग रहे चालक को महिचा चौकी पुलिस ने वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। इसी प्रकार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मुहल्ला निवासी स्व. मजीद की 70 वर्षीय पत्नी मुन्नी आज सुबह पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। उधर थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव निवासी राम सजीवन का 37 वर्षीय पुत्र महेंद्र बाइक से शहर आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया। जबकि कौशांबी जनपद के थाना सैनी गांव कालिकन का पुरवा निवासी शिव मोहन पाल का 28 वर्षीय पुत्र छोटेलाल मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By