उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास भवन में किसान दिवस के मौके पर किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल को अवगत कराया। वही विकास अधिकारी ने किसानों की समस्या को गम्भीरता से सुनने के बाद विभागीय ज़िम्मेदारों को निराकरण के लिए आदेशित किया गया। प्रीतम सिंह, जिला महासचिव, भारतीय किसान यूनियन द्वारा धान क्रय केन्द्र लदिगवों बहुआ में अत्यधिक धान के डम्प होने के कारण कृषकों को भारी असुविधा का सामना करना पड रहा है, तथा सोनू सिंह गौतम, ब्लाक अध्यक्ष असोथर भारतीय किसान यूनियन द्वारा धान क्रय केन्द्र सुसवन बुजुर्ग में केन्द्र प्रभारी द्वारा बरती जा अनियमितताओं के रोके जाने का अनुरोध किया गया। उक्त समस्या के निराकरण हेतु जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

राजू सिंह निवासी अमौरा द्वारा 231 बी0जी0 राजकीय नलकूप जो काफी समय से खराब है को तत्काल सही किये जाने का अनुरोध किया गया, समस्या के निराकरण हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अभियन्ता नलकूप को निर्देशित किया गया। लोकनाथ पाण्डेय, प्रगतिशील कृषक बिन्दकी द्वारा कुलाबों से गूलों में पानी आपूर्ति हेतु ओसरा बन्दी को कराये जाने एवं गूलों, नालियों की तरह चकमार्गों की मिट्टी पुराई कराये जाने का अनुरोध किया गया, अब्दुल कलीम ग्राम प्रधान गौरा ब्लाक हथगांव द्वारा ग्राम गौरा के समीप बड़ी नहर रजबहा पुल के पास लगा लोहे का शटर जो टूट गया है को बदले जाने भी अनुरोध किया गया।

उक्त समस्याओं के निदान हेतु अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई खण्ड को निर्देशित किया गया भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिठौरा द्वारा फार्म मशीनरी बैंक योजना के अर्न्तगत ट्रैक्टर पर अनुमन्य अनुदान पर भारतीय स्टेट बैंक फतेहपुर द्वारा कुल धनराशि पर ब्याज की गणना किये जाने पर सम्बन्धित कृषक द्वारा अनुदान की धनराशि के बाद बची शेष राशि पर ब्याज की गणना किये जाने का अनुरोध किया गया। समस्या के निदान हेतु अग्रणी जिला प्रबन्धक फतेहपुर को निर्देशित किया गया।

ज्ञान सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन निवासी ग्राम महाखेडा द्वारा गौशाला कौण्डर की दयनीय व्यवस्था को सुधारे जाने का अनुरोध किया एवं ग्रामवासी डीघ तहसील बिन्दकी द्वारा ग्राम डीघ में एक गौशाला को खोले जाने की माँग की गयी, समस्या के निदान हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनय कुमार पाठक, उप कृषि निदेशक, राममिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक, अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम/द्वितीय/तृतीय, अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखण्ड एवं निचली गंगा नहर सहायक अभियन्ता नलकूप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!