उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार को घेरा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद पार्टी ने देश भर में जिला स्तर पर इस आंदोलन को शुरू किया है। कलेक्ट्रेट परिसर आज नीले गमछों और नारों से गूंज उठा। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे। तख्तियों पर लिखा था फीस बढ़ोतरी बंद करो, शिक्षा को सस्ता करो और सरकार बदलना है।पार्टी ने SC, ST, OBC, महिलाओं और वंचित समाज के लिए सामाजिक न्याय, समान अवसर और भागीदारी से जुड़ी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने कहा, हमारा ये संपूर्ण भागीदारी महाआंदोलन आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर होना था। लेकिन दिल्ली की मनुवादी सरकार और प्रशासन ने हमें अनुमति नहीं दी। इसलिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को महंगा कर गरीब, दलित और पिछड़ों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है, जिसे आजाद समाज पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।प्रदर्शन के बाद पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्यवाई की मांग की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

