उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शहर को जाम मुक्त करने के लिए प्रशासन एक्शन में आ गया है।एसडीएम सदर के आदेश पर नगर पालिका परिषद ने आज शहर के तीन सबसे व्यस्त इलाकों – बस स्टैंड, शांतिनगर और जीटी रोड ज्वालागंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान से पहले नगर पालिका की प्रचार गाड़ी ने पूरे इलाके में लाउडस्पीकर से मुनादी कराई सभी लोग दोनों पटरी से अपना सामान हटा लें, अधिकारी आ चुके हैं, जेसीबी पीछे आ रही है। जो सामान मिलेगा, वो जब्त होगा और कठोर कार्यवाई होगी। मुनादी सुनते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। बस स्टैंड चौराहे पर नगर पालिका की टीम ने लोगों को नाले के पार सामान लगाने की हिदायत दी।नगर पालिका अधिकारियों ने साफ कहा है कि शहर की सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share