उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में महिला सशक्तिकरण का अनूठा उत्सव होने जा रहा है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में 12 अक्टूबर को शक्ति उत्सव अलंकार समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गरबा संस्कृति और महिला शक्ति का अनूठा संगम होगा।इस समारोह की खास बात ये है कि शहर की अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकीं 15 सशक्त महिलाओं का समूह एक मंच पर आकर इस आयोजन को सफल बनाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नारी शक्ति को समर्पित विशेष आकर्षण होंगे। इसे लेकर हुई बैठक में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने कहा कि इतने बड़े आयोजन के लिए सभी महिलाओं का एकजुट होकर आगे आना एक सराहनीय पहल है।बैठक में सलोनी मेहरोत्रा, सुषमा सिंह, ललिता रस्तोगी, कविता रस्तोगी, कल्पना सिंह, संगीता द्विवेदी, माधुरी साहू, वंदना द्विवेदी सहित महिला समूह की सदस्य मौजूद रहीं। आयोजकों ने बताया कि ये समारोह फतेहपुर की महिलाओं की एकजुटता, नेतृत्व और प्रतिभा को मंच देने की दिशा में पहला कदम है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share