उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के अहिरनपुर गांव में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहिरनपुर गांव निवासी धर्मराज की 17 वर्षीय पुत्री रूपा देवी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अमौली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी सर्वेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी के परिजनों से किशोरी को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज सलाह दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share