उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर के नवनियुक्त जिला प्रभारी राहुल देव अग्निहोत्री का प्रथम आगमन पर चौडगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रभारी अरुण शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी राहुल देव अग्निहोत्री का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, भारत सिंह चौहान, रमेश परिहार, अरविंद पांडेय, महेश सिंह, संतोष गुप्ता, कृष्ण कुमार, विकास सिंह, राम प्रकाश पांडेय, रुद्रपाल सिंह, मोनू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share