उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गाँव की रोड पर गुरूवार की दोपहर सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा बाइक रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी हरि प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार बाइक पर सवार होकर कस्बा से मिठाई लेकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक एकारी गाँव की रोड पर पहुंची तभी अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक टकरा कर बाइक गिर गई। और वह बुरी तरह से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share