उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गाँव में गुरूवार की दोपहर मामूली पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मनीपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह 20 वर्षीय का पुत्र राजकुमार का गुरूवार की दोपहर परिवार वालों से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

