उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर गाँव में गुरूवार की सुबह काम करते समय मजदूर से एचटी लाइन से बांस छू जाने से मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खेमकरनपुर गांव निवासी बुद्दा का 39 वर्षीय पुत्र केशवलाल अपने भाई राजू के साथ गांव के ही राजकरन के यहां मजदूरी कर रहा था। बताते हैं कि सेफ्टी टैंक बनाते समय बांस से टीन ऊपर कर रहा था तभी अचानक बांस एचटी लाइन से छू गया। जिससे केशव लाल करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुपस गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share