उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग गोपाल कोल्ड स्टोर के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार पॉलिटेक्निक की छात्रा रोड पर गिरकर अचेत हो गई। तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रेंना गाँव निवासी सुनील कुमार की 20 वर्षीय पुत्री अंजली देवी साइकिल पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित नऊवा बाग पॉलिटेक्निक कॉलेज पढ़ने जा रही थी। जब वह कोतवाली क्षेत के नऊवा बाग गोपाल कोल्ड स्टोर के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सहित अंजली रोड पर गिरकर अचेत हो गई। तुरन्त उसको इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने छात्रा की हालत गम्भीर देखते हुए। उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एलएस एम्बुलेन्स के ईएमटी भूपेन्द्र और पायलेट मूलचंद के साथ कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share