उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित बड़ौरी टूलप्लाज़ा के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कल्यानपुर गाँव निवासी दूरी प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र संतोष बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित बड़ौरी टूल प्लाज़ा के समीप पहुंची तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें बाइक सहित चालक संतोष रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी राज किशोर उर्फ राजु व पायलेट मो० अमीन के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

