उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजराही गाँव के समीप एनएच-02 में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 25 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बुधवन गांव निवासी मूल चन्द्र का पुत्र रमेश उर्फ बु्द्दा अपने साथी आदित्य के साथ मोटर सइकिल से खागा किसी काम से गया था।

वापस लौटते समय जैसे ही यह लोेग सुजरही पावर हाउस के समीप एनएच-02 में पहुँचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रमेश उर्फ बुद्दा की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं उसका साथी आदित्य घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी 06 दिसम्बर 2022 को हुई थी। हादसे के बाद पत्नी खुशबू देवी का रो-रोकर बुरे हाल है। मृतक चेन्नई में नौकरी करता था और दो माह पूर्व ही गांव आया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!