उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र की बेरा गढिवा गांव के समीप स्थित रंगबाज होटल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए उनको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गाँव निवासी गनेश का 22 वर्षीय पुत्र दिलीप गाँव निवासी रग्घु का 28 वर्षीय पुत्र अवधेश और असोथर थानां क्षेत्र के मल्हीपुर गाँव निवासी राजेश का 20 वर्षीय पुत्र शिवा तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र किसी काम से गए थे। जब उनकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गढिवा गांव के समीप स्थित रंगबाज होटल के पास पहुंची सभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलेट राकेश सिंह ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शिवा और दिलीप की हालत गंभीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, तो वही अवधेश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
