उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शीर इब्राहिमपुर गांव के समीप जंगल मे भैस चराने गए चरवाहे के ऊपर मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शीर इब्राहिमपुर गाँव निवासी स्व. बुद्धा सिंग का 60 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह गांव के समीप जंगल में भैस चराने गया था। तभी वहाँ से गुज़र रहे मधुमक्खियां के झुंड़ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और आग और धुआ जलाकर मधुमक्खियां के चंगुल से उसको मुक्त कराकर इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार और पायलेट हरि बाबू के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
