उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गाँव में शुक्रवार की दोपहर पत्नी से लड़ 20 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार महरहा गांव निवासी अगनू का पुत्र सोनू का अपनी पत्नी साधना से आज दोपहर किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई

जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहॉ इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share