उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नए साल के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए ताबातोड कार्यवाइ की गई है । विभाग की इस कार्यवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आबकारी विभाग द्वारा 565 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 1892 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है और मौके पर 7 हजार 25 किलो लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 84 मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को जेल भेजा गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह कार्यवाई निरंतर जारी रहेगी ।

रोबिन आर्या (आबकारी इंस्पेक्टर) ने बताया की नए साल के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर 565 ठिकानों में छापेमारी करते हुए 1892 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है और मौके पर 7 हजार 25 किलो मौके पर लहन नष्ट किया गया है और इस मामले में 84 मुकदमे दर्ज करते हुए 6 लोगों को जेल भेजा गया है और यह छापेमारी की कार्यवाई निरंतर जारी रहेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!