उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की जिलाधिकारी श्रुति ने तहसील खागा मण्डी परिसर में स्थित विपणन शाखा के खागा मण्डी प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित किसानों से जिलाधिकारी द्वारा वार्ता की गयी। केन्द्र पर उपस्थित कृषक द्वारा धान खरीद से सम्बन्धित शिकायत पर तत्काल नायब तहसीलदार ऐंराया को जाँच कर आख्या तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिये गये।

केन्द्र पर नमी मापक यंत्र द्वारा धान की नमी भी मापी गयी। केन्द्र पर रखे गये धान को बारिस से बचाव हेतु तिरपाल लगाने के निर्देश दिये गये। केन्द्र पर साफ-सफाई एवं अधिक तौल के सम्बन्ध में सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, खागा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा खागा मण्डी द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र पर रखे धान की बोरियों का रैण्डम तौल कराये जाने पर बोरियों में मानक से अधिक धान पाया गया। इस सम्बन्ध में सचिव, मण्डी समिति खागा का तत्काल स्पष्टीकरण लिया गया। केन्द्र पर साफ-सफाई संतोष जनक नहीं पायी गयीं, इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी खागा को स्वयं मण्डी की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये।

इस केन्द्र पर भी कृषकों द्वारा खरीदे गये धान को तिरपाल से ढकने के निर्देश दिये गये। उप जिलाधिकारी खागा को निर्देशित किया गया कि वह स्वयं राइस मिलर एवं उनके ठेकेदारों से वार्ता कर खरीद किये गये धान को राइस मिल को प्रेषित कराना सुनिश्चित करें, जिससे केन्द्र पर अव्यवस्था न हो सके। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा राधा ट्रेडर्स राइस मिल, खागा का निरीक्षण किया गया। राइस मिल में उपलब्ध धान की कुटाई एवं अन्य बारीकियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।

राधा ट्रेडर्स राइस मिल, खागा की क्षमता 05 एम0टी0 प्रति घण्टे की है। निरीक्षण के समय मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी खागा, सतीश तिवारी, मण्डी सचिव खागा एवं विनोद कुमार, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक खागा मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By