उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी श्रुति ने तहसील खागा के अन्तर्गत थाना किशनपुर में यमुना नदी पर निर्माणाधीन दांदों घाट सेतु (किशनपुर – कमासिन, बांदा) का निरीक्षण किया गया। सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। सेतु की पहुँच मार्ग का कार्य प्रगति पर पाया गया।

जिलाधिकारी द्वारा कार्य की प्रगति बढ़ाने व श्रमिकों की संख्या बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पहुँच मार्ग के मध्य बनाये गये लघु सेतु के सुरक्षात्मक कार्य हेतु दोनों ओर के कार्य को एक साथ प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया।

कि पहुँच मार्ग का कार्य मार्च, 2023 के द्वितीय सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। निरीक्षण के समय मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी खागा, रोहित मिश्रा, उप परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम कौशाम्बी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा०ख०) फतेहपुर, सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0 फतेहपुर एवं ठेकेदार विमलेश सचान एवं राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!