महर्षि विद्या मंदिर के अंचित दीक्षित व नैतिक बाजपेई ने 98 प्रतिशत अंक पाकर किया जिला टॉप

महर्षि की अदिति व संत मैरी की अनन्या ने 97 फ़ीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर किया कब्ज़ा

सीपीएस की राशि, वंशिका व वैष्णवी ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सेंट जेवियर्स की वर्का आरिफ ने हासिल किये 95.2 प्रतिशत अंक

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सीबीएसई बोर्ड 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे बच्चों व उनके शिक्षकों नेट पर जैसे ही रिजल्ट की घोषणा देखी तो उत्साह से लबरेज हो गए और अपना-अपना परिणाम जानने की उत्सुकता बच्चों के अंदर प्रबल होती दिखी। इस बार के रिजल्ट में महर्षि विद्या मंदिर के अंचित दीक्षित व नैतिक बाजपेई ने 98 फ़ीसदी अंक अर्जित कर जहां जिले में टॉप किया। वहीं महर्षि विद्या मंदिर की ही अदिति तिवारी व सेंट मेरी स्कूल की अनन्या गुप्ता ने 97% अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ा दिया। सीपीएस की राशि सलूजा व वंशिका सिंह ने 96.80 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके विद्यालय के 351 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 226 बच्चे साइंस व 115 बच्चे कॉमर्स के थे। इसी प्रकार सेंट मेरी स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की अनन्या गुप्ता ने 97% अंक अर्जित कर विद्यालय टॉप किया है। जबकि खुशी साहू ने 95 फ़ीसदी, आर्यन सिंह ने 94, शालिनी त्रिपाठी ने 93, रिशु 92, अभिषेक यादव 91, अविनाश चौधरी 91, श्रुति श्रीवास्तव 90 व अभिनव त्रिपाठी 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसी प्रकार चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा राशि सलूजा 96.8, वंशिका सिंह 96.8, वैष्णवी तिवारी 96.4, कीर्ति सिंह 94.4, खुशी देवी 94, मेदिनी गुप्ता 93.8, रचित श्रीवास्तव 93.4, वंशिका प्रजापति 92, नैंसी कुशवाहा 92, ईशा गुप्ता 92, आकांक्षा यादव 91.8, श्रेया श्रीवास्तव 91.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा दिया। इसी प्रकार सेंट जेवियर्स स्कूल का रिजल्ट भी 100 प्रतिशत रहा। यहां दसवीं के शिवरतन शौर्य ने 98% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी विद्यालय की आदित्य मिश्रा 96.8, तनिष्क 96, आर्यन दुबे 93, तन्मय शुक्ला 92.2, रूचित पटेल 92.2 व प्रभात ने 90.5% अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वही 12वीं के रिजल्ट में वर्का आरिफ 95.2, कशिश 93.8, शिविर अग्रहरी 92.2, मुस्कान सिंह 92.2, जय गुप्ता 90.8, शंभवी त्रिपाठी 90.4 व आशीष सिंह ने 90.2% अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ा दिया। उक्त सभी विद्यालयों में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं का फूल माला पहनाने के बाद मुंह मीठा कराकर उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी गई।

By